लखनऊ

Lucknow Athletics Championship:आज से शुरू होगी 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Lucknow Athletics Championship: आज, 16 दिसंबर से 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 20233-24 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी द्वारा किया जाएगा।

Image

67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

Lucknow Athletics Championship: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज से शुरू होने जा रहा है 67वां राष्ट्रीय विद्यालयी एशलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24। इस चैंपियनशिप का आयोजन युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की दिशा में भी आगे बढ़ाना है। एक सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई और खेल दोनों को आवश्यक मानती है योगी सरकार। पढ़ाई के साथ खेल को प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का ये 67वां संस्करण है। बता दें कि प्रतियोगिता का आयोजन 16 दिसंबर से किया जाएगा, जो 20 दिसंबर तक चलेगा।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर 14 के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज (16 दिसंबर 2023) किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडंबा, लखनऊ में किया जा रहा है।

देशभर से छात्र लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा

भले की प्रतियोगिता का आयोजन यूपी में किया जा रहा है, लेकिन इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों से छात्र हिस्सा लेने आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 34 इकाइयों की टीमों से करीब 1000 लड़के और लड़कियां हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इसी के साथ उनके कोच भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के रहने के खास इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों के आवास से आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रबंधन पर पूरा ध्यान दिया है। खिलाड़ियों को मच्छरों और अन्य कीटों से बचाने के लिए फॉगिंग की व्यवस्था भी की गई है।

नौ प्रकार के होंगे खेल

67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 में नौ प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 80 मीटर हर्डल रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 600 मीटर रेस, हाई जंप, लांग जंप, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो और एक रिले रेस का आयोजन किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article