लखनऊ

लखनऊ में ज्वेलरी की दुकान से 15 लाख की चोरी, चोरों ने शटर काटकर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV वीडियो

लखनऊ में सुगामऊ चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान का शटर काटकर चोर अंदर घुस गए। जिसके बाद करीब 15 लाख के गहनों पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया है। पुलिस घटना का सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही है।

Image

ज्वेलरी की दुकान से चोरी

Lucknow Crime: लखनऊ में शुक्रवार देर रात इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी की दुकान से 15 लाख की चोरी हुई। चोरों ने दुकान का शटर काटकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है और छानबीन में भी जुटी गई। है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ज्वेलरी की दुकान से 15 लाख की चोरी

यह चोरी की घटना इंदिरा नगर के सुगामऊ चौराहे पर स्थित शुभ ज्वैलर्स नाम की दुकान में हुई है। इस दुकान के मालिक रामकुमार वर्मा के मुताबिक शुक्रवार रात को दुकान बंद कर वे घर चले गए। जिसके बाद देर रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। दुकान का शटर काटकर चोर अंदर घुस गए। दुकान के मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 15 लाख के जवरात चुराए हैं। जव वे अगली सुबह शनिवार को दुकान पहुंचे, तो उन्हें इस घटना का पता चला।

CCTV की मदद से चोरों का पता लगा रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की, जिसमें चोर इस घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। पुलिस इस फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!