लखनऊ

लखनऊ और प्रयागराज स्टेशनों पर नई व्यवस्था; लगेज चेकिंग के कड़े नियम लागू, अतिरिक्त सामान पर लगेगा ज्यादा चार्ज

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगेज नियमों में बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ, प्रयागराज और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट जैसी चेकिंग प्रक्रिया लागू की जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक सामान पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Image

लखनऊ और प्रयागराज स्टेशनों पर नई व्यवस्था; लगेज चेकिंग के कड़े नियम लागू, अतिरिक्त सामान पर लगेगा ज्यादा चार्ज

Indian Railways Luggage Policy: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सामान को लेकर एक नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है, जिसमें लखनऊ और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट जैसी जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रणाली के तहत यात्रियों के बैग का वजन और आकार दोनों की सख्ती से जांच की जाएगी। यदि कोई बैग निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया, तो यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह नियम उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लखनऊ और प्रयागराज मंडलों के स्टेशनों पर लागू किया जाएगा, जिनमें लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों की श्रेणी के अनुसार फ्री लगेज की सीमा भी निर्धारित की है। फर्स्ट एसी के यात्रियों को 70 किलो, सेकंड एसी को 50 किलो, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास को 40 किलो तथा जनरल और सेकंड सिटिंग यात्रियों को 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, यात्री 10 किलो तक और सामान ले जा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा होने पर उन्हें लगेज बुक कराना अनिवार्य होगा। बिना बुकिंग के अगर कोई यात्री अधिक सामान लेकर चलता है, तो उस पर डेढ़ गुना अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अधिक सामान ले जाने से अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए त्योहारों और छुट्टियों के समय बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था बेहद आवश्यक मानी जा रही है

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article