लखनऊ

कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का संभाला पदभार

UP Chief Secretary: आईएएस मनोज कुमार सिंह सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। मनोज कुमार सिंह को 'टीम योगी' का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है। नियुक्ति विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मनोज कुमार सिंह का जन्‍म 25 जुलाई, 1965 को हुआ है।

Image

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं मनोज कुमार सिंह
  • दुर्गा शंकर मिश्र की जगह पर संभाला ग्रहण किया कार्यभार
  • IAS मनोज कुमार सिंह का 31 जुलाई, 2025 तक होगा कार्यकाल

UP Chief Secretary: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) वर्ष 1988 बैच के अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के अलावा अपर मुख्‍य सचिव पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निर्वहन कर रहे मनोज कुमार सिंह ने दुर्गा शंकर मिश्र के स्थान पर मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया है।

कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह

ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों के जिलाधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके मनोज कुमार सिंह को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की टीम का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है।

टीम योगी का मुख्य चेहरा

इसके पहले वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र को 30 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया था। दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होने से पहले केंद्र सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देकर राज्य के मुख्‍य सचिव का दायित्‍व सौंपा था और वह तबसे लगातार सेवा विस्तार पर ही यह दायित्व निभा रहे थे।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले नौकरशाही में कुछ ऐसे अधिकारियों को चिह्नित किया, जिनमें अनुभव और दक्षता तो हो ही, सत्यनिष्ठा के साथ-साथ कार्य करने के प्रति जीवटता और जुझारूपन भी हो।

कार्यकाल कब तक होगा?

'टीम योगी' के एक ऐसे ही अहम सदस्य हैं आईएएस मनोज कुमार सिंह, जिन्होंने आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया है। नियुक्ति विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मनोज कुमार सिंह का जन्‍म 25 जुलाई, 1965 को हुआ है। इस आधार पर मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई, 2025 तक होगा।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article