ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में 3 साल में तैयार हो जाएगी फिल्म सिटी, बोनी कपूर ने साइन की डील

ग्रेटर नोएडा में अगले 3 साल में फिल्म सिटी बनकर तैयार हो जाएगी। 6 महीने में फिल्म सिटी का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने आज यमुना प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बोनी कपूर भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे।

Image

ऐसी दिखेगी ग्रेटर नोएडा में बन रही फिल्मसिटी

Photo : Twitter

ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर बड़ी और अच्छी खबर आी है। फिल्म सिटी बनाने को लेकर यमुना प्राधिकरण के ऑफिस में मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी को लेकर यह ऐतिहासिक दिन है। बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी के सपने को पूरा करेंगे, जिसका सपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में करीब एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और उनकी टीम ने फिल्म सिटी के निर्माण के लिए बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप का स्वागत किया।

boney Kapoor sign MOU

एमओयू पर दस्तखत करते बोनी कपूर

6 महीने में होगा काम शुरू

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी निर्माण का काम अगले 6 महीने में शुरू हो जाएगा। यही नहीं अगले तीन साल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा यानी फिल्म सिटी बनकर तैयार भी हो जाएगी। फिल्म सिटी का निर्माण फेज में किया जाएगा। पहले फेज में 250 एकड़ में निर्माण कार्य किया जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण में 1500 करोड़ का निवेश किया जाना है।

ग्रेटर नोएडा में बनने वाली यह फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के फिल्म उद्योग के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म सिटी के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर तो पैदा होंगे ही साथ ही स्थानीय लोगों को फिल्मों में काम भी मिलेगा।

जब से इस फिल्म सिटी की घोषणा हुई है, तभी से इसको लेकर लोगों को बड़ा इंतजार है। एक तरफ देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है, दूसरी तरफ उसके पास में ही फिल्म सिटी बनने से स्थानीय लोगों को जबरदस्त फायदा होगा। यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय युवा यहां एक्टिंग और फिल्म मेकिंग के गुर भी सीख पाएंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल