Lucknow News: यूपी के लखनऊ से एक बेजुबान को पीटने की घटना सामने आई है। लखनऊ में पति-पत्नी ने एक स्ट्रीट डॉग को बांधकर उसके साथ क्रूरता की है। उसे बर्बरता से पीटने का वीडियो भी सामने आया है। कुत्ते को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा गया है।
तशामबीन बने रहे लोग
बता दें कि जब पति और पत्नी कुत्ते को पीट रहे थे, तब आस पास खड़े लोग तमाशबीन रहे। उन्हें कुछ नहीं फर्क पड़ा। दोनों निसहाय स्ट्रीट डॉग को बुरी तरह से पीटते रहे। आरोपियों ने पीटते-पीटते कुत्ते का पांव तक तोड़ दिया।
कई किमी तक घसीटा
आरोपी यहीं नहीं रुका उसने कुत्ते का पांव तोड़ने के बाद उसे बाइक में बांधकर कई किमी तक घसीटा। तालिबानी अंदाज में कुत्ते को पीटने की यह घटना लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लोधपुर उजरियांव गांव की है। इस मामले में अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
