Firing On Street Dogs:
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले निर्दयता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। कानपुर में एक दबंग बिजनेसमैन ने भौंकने पर दो कुत्तों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में वेटनरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही हैं। काकादेव थाना इलाके के सर्वोदय नगर का यह मामला है। घटना के बाद गुस्साए लोग थाने पर पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, सर्वोदय नगर के लावण्या हाउस मोहल्ले में पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर का घर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि इलाके में रहने वाला फैक्टरी मालिक ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू शर्मा दबंग है। रात में वह नशे की हालत में मोहल्ले में पहुंचा, तो कुत्ते भौंकने लगे।
