लखनऊ

Hill Station Near Lucknow: लखनऊ के सबसे नजदीक हैं ये हिल स्टेशन, सिर्फ 6 हजार में मनाएं New Year जश्न!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 03:06 PM IST

Hill Station Near Lucknow: लखनऊ के आस-पास ऐसे कई हिल स्टेशन हैं, जहां कम खर्च में भी छुट्टियां का मजा लिया जा सकता है। कई ऐसे टूर एंड ट्रेवल हैं, जहां छह हजार से पैकेज शुरू हो जाता है। दूरी के हिसाब से और सुविधाओं के हिसाब से इसका रेट बढ़ता जाता है।

Image

लखनऊ के सबसे नजदीक हिल स्टेशन

Hill Station Near Lucknow: अगर आप लखनऊ में रहते हैं और न्यू ईयर पर किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से प्लान नहीं बना पा रहे हैं तो प्लान कैंसिल करने की जरूरत नहीं है। लखनऊ के आसपास कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां 10 हजार के अंदर ही न्यू ईयर का जश्म मनाया जा सकता है।

चित्रकुट (Chitrakoot Hill Station)

लखनऊ के नजदीक चित्रकुट एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां छह रुपये में भी घूमा जा सकता है। मध्यप्रदेश में स्थित चित्रकुट में कई ऐसी जगहें जहां आप नए साल का जश्न मना सकते हैं। कई ऑपरेटर के पास छह हजार से पैकेज शुरू है, जिसमें आप दो दिन तक चित्रकुट में रहकर घूम सकते हैं। लखनऊ से चित्रकुट की दूरी 231 किमी है। इसका एक आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। यहां भगवान राम ने अपने वनवास के कुछ समय भी बिताए थे। इसलिए चित्रकूट के बहुत सारे पर्यटन स्थल धार्मिक हैं- रामघाट, कामदगिरि, भरत मिलाप मंदिर, जानकी कुंड, स्फटिक शिला, गुप्त-गोदावरी, पंपापुर, हनुमान धारा, और सती अनुसुइया अश्रम। हालांकि, चित्रकूट में घने जंगलों से ढके पहाड़ भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां हाईकिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी भी कई टूर कंपनियों द्वारा करवाई जाती है।

चंपावत (Champawat)

चंपावत शहर लखनऊ से 286 किमी की दूरी पर और 1615 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चंपावत साल भर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ यह शहर धार्मिक महत्व भी रखता है। चंपावत को भगवान विष्णु के 'कूर्म अवतार' का स्थान माना जाता है। यहां के आकर्षण के स्थानों में क्रांतेश्वर मंदिर, घाटकू मंदिर और शनि मंदिर शामिल हैं। यहां भी आप छह हजार से लेकर 10 हजार तक में आराम से घूम सकते हैं। हालांकि सुविधाओं के हिसाब से इस कीमत में वृद्धि हो सकती है।

भीमताल (Bhimtal)

लखनऊ से 375 किमी की दूरी पर भीमताल स्थित है। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले के अंदर आता है। कहा जाता है कि यहां महाभारत काल में पाण्डव पुत्र भीम ने तपस्या की थी। यह काफी कम आबादी है। इसलिए यह जगह काफी शांत है। भीमताल में घूमने लायक जगहों में भीमताल झील, भीमताल झील एक्वेरियम, विक्टोरिया डैम, नल दमयंती ताल, हिडिम्बा पर्वत, भीमेश्वर महादेव मंदिर और सैयद बाबा मजार शामिल हैं। यहां 5 हजार से टूर पैकेज शुरू हो जाता है। जिसकी कीमत सुविधा के हिसाब से बढ़ सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article