लखनऊ

Bareilly News: बरेली में मासूम की हत्या, बोरी में मिला बच्ची का शव, ताई समेत 2 लोग गिरफ्तार

Bareilly News: यूपी के बरेली में एक ताई ने मासूम बच्ची की हत्या करके उसके शव को बोरी में रखा था। लापता बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस को ताई के घर से उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ताई समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

Image

बरेली में चार साल की बच्ची की हत्या

Bareilly News: उत्तर प्रदेश से बरेली जिले से एक मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया के चलते बच्ची की हत्या की गई है। ये मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब बच्ची की हत्या का मामला सामने आया। अधिकारी ने बताया कि तांत्रिक क्रिया के लिए चार वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में उसकी ताई और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।

बच्ची के हत्या के आरोप में ताई गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरेली में चार वर्षीय बच्ची मिस्टी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की और बच्ची की ताई के घर से उसका शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि मिस्टी शिकारपुर चौधरी गांव स्थित अपने घर से शनिवार को लापता हो गई थी। कुछ समय ढूंढने के बाद बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस ने बताया कि मिस्टी की ताई सावित्री ने किसी को भी अपने घर में प्रवेश करने नहीं दिया। पुलिस को ताई कि गतिविधियां संग्दिध लगी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की। उसके बाद सावित्री के घर पर छापा मारा और बोरवेल के पास एक बोरी मिली, जिसमें मिस्टी का शव था। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सावित्री और उसके चचिया ससुर एवं तांत्रिक गंगा राम ने ‘‘काले जादू से जुड़े अनुष्ठानों’’ के लिए बच्ची की हत्या की। पुलिस ने आगे मामले की जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें