Lucknow Four Lane Flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा सबसे व्यस्त चौराहे में शामिल है। इससे अलीगंज, पुरनिया, जानकीपुरम, विकासनगर समेत बड़ी आबादी को पीक आवर्स में जाम में फंसना पड़ता है। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर चार लाइन का ओवरब्रिज बनेगा। पीडब्ल्यूडी ने निजी संस्था से सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह से शाम तक करीब 1.50 लाख वाहन यहां से गुजरते हैं। अब विभाग प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजा गया। यहां से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा। फ्लाईओवर बनने से जानकीपुरम, अलीगंज और सीतापुर रोड से जुड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
दरअसल, लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी और विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने निजी संस्था से सर्वे कराया।
