लखनऊ

Lucknow News: बेटों की लड़ाई में चली गई मां की जान, सीढ़ी से गिरकर मौत

Lucknow News Today (लखनऊ की खबर): लखनऊ के इटौंजा स्थित अमानीगंज गांव में एक बुजुर्ग महिला अपने दो बेटों के बीच हो रही लड़ाई को रोकने के लिए दौड़ी, लेकिन वह सीढ़ी से गिर गई और उसकी मौत हो गई।

Image

सीढ़ी से गिरकर महिला की मौत

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: लखनऊ के इटौंजा अमानीगंज गांव में एक बुजुर्ग महिला दुखद दुर्घटना का शिकार हो गई। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सोमवती, अपने दो बेटों के बीच शराब के नशे में हुए विवाद के बीच बचाव के लिए दौड़ते समय सीढ़ी से गिर गई, जिसमें उनकी मौत हो गईं।

यह घटना मंगलवार रात की है, जब सोमवती ने अपने बेटों मोहित और रोहित के बीच छत पर हो रहे झगड़े की आवाज सुनी। वह शोर सुनकर छत की ओर भागीं, लेकिन सीढ़ी पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सोमवती का शव रात भर सीढ़ी के पास पड़ा रहा, जबकि उनके बेटों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह, छोटे बेटे रोहित ने शव को देखकर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया।

इस घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article