लखनऊ

देवरिया में मंदिर पर गिरी बिजली, पुजारी की मौत; 7 घायल

देवरिया स्थित एक मंदिर में जब भारी बारिश के दौरान लोग शरण लिए हुए थे, तभी बिजली गिरी। यह बिजली इतनी शक्तिशाली थी कि दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई।

Image

देवरिया में मंदिर पर गिरी बिजली (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवरिया में मंदिर पर गिरी बिजली
  • पुजारी समेत दो लोगों की मौत
  • घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही वहां मौजूद 7 लोगों घायल हो गए हैं। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। देवरिया में भारी बारिश के बीच यह घटना घटी है।

मंदिर में शरण लिए हुए लोग

पीटीआई के अनुसार देवरिया जिले में रविवार को बारिश के बीच एक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान गोपालपुर गांव में स्थित एक मंदिर में कुछ लोग शरण लिये हुए थे, तभी अचानक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी।

7 लोग गए झुलस

उन्होंने बताया कि इसका असर इतना जबरदस्त था कि इसकी जद में आने से मंदिर के पुजारी राधेश्याम गिरि (50) और राजनाथ कुशवाहा (40) नामक एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। शर्मा ने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन तथा घायलों को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article