लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ का अलहदा अंदाज, बिल्ली से की मजेदार बात, देखें Video

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 19, 2023, 01:37 PM IST

यूपी के सीएम आदित्यनाथ का बेजुबानों से प्रेम जगजाहिर है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो एक बिल्ली से मजेदार अंदाज में बातचीत कर रहे हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कड़क अंदाज में नजर आते हैं। चेहरे के भाव से आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके तेवर कितने तीखे होंगे। जब वो कानून व्यवस्था की बात करते हैं तो अंदाज चेतावनी वाला होता है। लापरवाह कर्मचारियों को वो दो टूक कहते हैं कि पुरानी चाल और ढाल बदल लीजिए। लेकिन नवरात्रों में जब वो कन्यापूजन करते हैं तो अंदाज अलग होता है। ऐसा लगता नहीं कि वो सिर्फ तल्ख भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में एक वीडियो को शेयर करते हुए जिसमें एक गिलहरी पानी के मोल को समझ रही है। उन्होंने कैप्शन दिया था कि पानी की कीमत समझिए। इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो एक बिल्ली सोफे पर बैठी है और वो उससे पूछ रहे हैं कि कुछ खायेगी रे...आयं कुछ खाएगी रे...उनकी आवाज सुन बिल्ली भी रिएक्शन देती है। जैसे इतराते हुए कह रही हो कि हां भूख लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस अंदाज को लोग जमकर सराह रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article