लखनऊ

Pilibhit News: शिकार की तलाश में गांव पहुंचा सियार, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला; वन विभाग ने की कार्रवाई

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में एक सियार के मानव बस्ती में घुस आने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : Times Now Digital

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में मानव बस्ती में घुसे एक सियार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वन दारोगा सोनी सिंह की तहरीर पर रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि चार दिसंबर को सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि तीन दिसंबर की शाम को न्यूरिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के निवासी लेखराज को बाजार से वापस लौटते समय गिधोर गांव के पास सियार ने हमला करके घायल कर दिया था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे।

सियार का शव बरामद

सूत्रों के मुताबिक तहरीर में कहा गया है कि घायल लेखराज द्वारा बताए गए घटनास्थल गिधौर गांव के पास खिरका फार्म जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आसपास छानबीन करने पर मझौला ड्यूनीडाम मार्ग के किनारे घटनास्थल के पास एक सियार का शव बरामद हुआ।

लाठी-डंडों के हमला से सियार की मौत

स्थानीय ग्रामीणों ने पूछताछ में उसी सियार का शव होने की पुष्टि की, जिसने लेखराज को घायल किया था। सूत्रों ने बताया कि सियार के हमले के दौरान लेखराज की चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला करके उसे मार डाला। सियार को मारने में शामिल अभियुक्तों का नाम-पता जानने के काफी प्रयास किया गया, लेकिन पूछताछ में स्थानीय लोगों ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

आरोपियों की तलाश की जारी

न्यूरिया थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर वन्यजीव (सरंक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article