Amethi Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रामगंज क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर हो गई है, जिसमें 2 महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले कुछ लोग कार में सवार होकर प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में जा रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए।
महाकुंभ जा रही कार की ट्रक से टक्कर
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जा रही कार की टक्कर ट्रक से मंगलवार देर राज करीब 11 बजे हुई थी। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान माला देवी (उम्र 46 वर्ष) और सुशील देवी (उम्र 38 वर्ष) की मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूच पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने के कारण उसे इलाज के लिए रायबरेली स्थित एम्स में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
लखनऊ में दुकान में जा भिड़ा ट्रक
बुधवार सुबह लखनऊ में भी एक सड़क दुर्घटना हो गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर 5 दुकानों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
