Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके चलते मकान के मलबे में करीब 15 लोग दब गए। जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली। आनन-फानन में सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया। मकान में दबने से कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि मलबे में अभी तीन से चार लगे दबे हैं। इन लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
आठ लोगों को लखनऊ भेजा गया
हादसे की जानकारी होने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर स्थानीय सीएचसी और जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
घटना के बारे में एसपी ने दी जानकारी
घटना के बारे में बाराबंकी जिले के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि रविवार रात करीब तीन बजे हमें बाराबंकी में एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। हमने वहां से 12 लोगों का रेस्क्यू किया। मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव अभियान चला रही है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंचने वाली है। अस्पताल में 12 लोगों को भर्ती कराया गया जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई।
