लखनऊ

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू, पोल्ट्री फार्म में करीब 15 हजार मुर्गियां मरीं; 10 किमी तक सर्विलांस जोन घोषित

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है, जहां सिहोरा गांव के एक पोल्ट्री फार्म में 15 हजार मुर्गियां मरी पाई गईं। मालिक ने मृत मुर्गियों को खुले में फेंक दिया। प्रशासन ने 10 किमी क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर आवागमन व पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

Image

रामपुर में बर्ड फ्लू से 15 हजार मुर्गियां मरने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक ने भी को चिंता में डाल दिया है। यहां एक पोल्ट्री फार्म में करीब 15 हजार मुर्गियां मर गई हैं। लेकिन लापरवाही की हद ये है कि पोल्ट्री फार्म के मालिक ने मरी हुई मुर्गियों को खुले में फेंक दिया। घटना रामपुर में बिलासपुर तहसील के सिहोरा गांव का है।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के लिए मरी हुई मुर्गियों के नमूने टेस्ट के लिए भोपाल भेजे गए। भोपाल लैब से रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इन मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण ही हुई है। बर्ड फ्लू की दस्तक से जहां आम लोगों में डर का माहौल है, वहीं जिला प्रशासन में भी हड़कंप मंच गया है।

जिला प्रशासन ने अब मुर्गियों, अंडों और पोल्ट्री फार्म उत्पादों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। करीब 10 किमी के हिस्से को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने घटनास्थल से 2 किमी तक आवागमन पर रोक लगा दी है। यही नहीं एक कंट्रोल रूम बनाकर इमरजेंसी हेल्प नंबर - 7248343667 भी जारी किया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article