लखनऊ

यूपी के सोनभद्र में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; एक घायल

यूपी के सोनभद्र में एक कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि रेणुकूट से अनपरा की तरफ जा रही एक कार और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के बीच अनपरा थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम के पास शनिवार की देर शाम टक्कर हो गई।

हादसे में दो की मौत

सीओ ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार महेश (19) और रामनारायण (20) की मौके पर ही मौत ही गई। उन्होंने बताया कि ये दोनों युवक मजदूरी करते थे। कुमार ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कार के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला घायल हो गयी।

सीओ ने बताया कि घायल महिला को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article