UP Electricity: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को निर्बाध और सस्ती बिजली देने की कोशिशों को बड़ी कामयाबी मिली है। नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड (एनसीएल) से उत्पादन निगम के पारीछा उत्पादन गृह को कोयला मिलने की मंजूरी मिल गई है। अब पारी उत्पादन गृह से बिजली उत्पादन की लागत में सीधे 400 करोड़ सालाना की कमी आएगी। इससे प्रदेश को 900 मेगावाट सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। ऐसे में लोगों को सस्ती बिजली मिलने की राह भी आसान हो जाएगी।
यूपी पावर कारपोरेशन और उत्पादन निगम के चेयरमैन एम. देवराज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि निगम की तरफ से लंबे समय से प्रदेश की बिजली उत्पादन इकाइयों को सस्ता कोयला दिलाने के लिए केंद्र सरकार के कोयला और ऊर्जा मंत्रालय से कॉटेक्ट किया जा रहा था।
