Best Samosa in Lucknow: नवाबों का शहर खाने के मामले में काफी मशहूर है। यह रहन-सहन और खान-पीन की वजह से काफी मशहूर है। खाने के शौकीनों के लिए तो लखनऊ किसी जन्नत से कम नहीं है। लखनऊ में चाहे जितने भी फास्ट फूड, चाइनीज फूड, इटालियन फूड आ जाए, लेकिन आलू टिक्की और आलू के समोसे की जगह कोई नहीं ले सकता है। चटपटे आलू के गरमा-गरम समोसे और अदरक वाली चाय का एकदम अलग ही स्वाद होता है। आइए आपको आज राजधानी लखनऊ के मशहूर समोसे की दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
लालबाग में त्रिलोक नाथ रोड पर नोवेल्टी सिनेमा के पास लखनऊ की सबसे लोकप्रिय दुकान है। इस दुकान पर 62 से ज्यादा वर्षों से समोसा बनाए जा रहे हैं। इस दुकान पर एक दिन में औसतन 800 समोसे बिकते हैं। यहां बनने वाले समोसे का आकार बाकी जगहों से काफी अलग रहता है। यहां गोल आकार के समोसे में चटपटे आलू भरे जाते हैं। इसके अलावा इस दुकान के बटर लगे बन्स और चाय भी बहुत मशहूर है। सुबह 6 बजे से शाम 6:30 बजे तक आपको समोसे मिल जाएंगे।
