लखनऊ

Barabanki News: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से भगदड़ जैसे हालात, 2 लोगों की मौत और 32 घायल

बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिरने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए।

Image

बाराबंकी में मंदिर में भगदड़

Barabanki Stampede: बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

रात 2 बजे मंदिर परिसर में फैला करंट

यह घटना बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को हुई। जहां सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। मंदिर में रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था। इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया। जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे।

बंदरों के कूदने से टूटा तार

इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि अवसानेश्वर मानदेव में भगदड़ जैसी घटना नहीं हुई बल्कि बिजली का तार बंदर के तोड़ने के बाद टीन शेड पर गिरने से ये घटना घटी है। उन्होंने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है पांच अभी घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी घायलों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। SP ने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन की पूरी व्यवस्था सही तरह से चल रही है अब स्थित सामान्य है।

मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा

सीएम योगी ने मंदिर में हुए हादसे को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना की व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता के दिए निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी। लेकिन इस हादसे की सूचना मिलती ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!