लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में 20 से 23 जनवरी तक होटलों की नई बुकिंग पर रोक, पुरानी भी होगी रद्द; जानिए वजह

लखनऊ में 20-23 जनवरी तक होटलों की नई बुकिंग पर रोक लगा दी है। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने होटल संगठन लखनऊ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने ये आदेश दिया।

Image

लखनऊ के होटलों में 20 से 23 जनवरी तक नई बुकिंग पर रोक

Photo : iStock

Lucknow News: अयोध्या में राम मंदिर लगभग बनकर तैयार है। मंदिर में रामलला को विराजमान करने की तैयारी चल रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव की ओर से एक नया आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक लखनऊ का कोई भी होटल अपने यहां एडवांस बुकिंग अभी से नहीं करेगा। प्रदेश सरकार ने होटलों में 20 जनवरी से लेकर 23 तक किसी भी एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में होटल एससोसिएशन के साथ बैठक हुई। इसमें निर्देश दिए गए।

होटल कर्मियों के पुलिस वेरीफिकेशन का निर्देश

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने होटल कारोबारियों से कहा कि 20, 21, 22 और 23 जनवरी कोई भी बुकिंग न करें। इसकी वजह यह है कि श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काफी भव्य होगा। इसमें बड़ी संख्या में अतिथियों के आने की उम्मीद हैं। अपर मुख्य सचिव ने होटल कारोबारियों से कहा कि किसी भी अतिथि से मानक से ज्यादा शुल्क न वसूला जाए।

वही्ं पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर ने होटलों में कार्य करने वाले नए नियुक्त कर्मियों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस कार्य में पुलिस का पूरा सहयोग होटल कारोबारियों को मिलेगा। साथ ही होटल से अनुबंधित टैक्सी चालकों का भी पुलिस वेरीफिकेशन कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने होटल कर्मियों और टैक्सी ड्राइवरों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। इस प्रशिक्षण में उनको बताया जाएगा कि आगंतुकों के साथ कैसे शिष्ट व्यवहार करेंगे। डीएम ने हिदायत दी कि कार्यक्रम की अवधि के दौरान होटलों के कमरों का किराया तर्कसंगत होना चाहिए। अनावश्यक वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि यह जांच कर लें कि कार्यक्रम अवधि के दौरान किसी कर्मचारी ने लाभ कमाने के उद्देश्य से तो बुकिंग नहीं की हुई है। यदि ऐसा है तो तत्काल ऐसी बुकिंग का सत्यापन करते हुए उसे निरस्त करें। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए अतिथियों का आगमन 22 जनवरी से शुरू हो जाएगा। अतिथियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें