लखनऊ

दीपों की कतार से सज रही राम नगरी अयोध्या; दीपोत्सव 2025 के भव्य आयोजन के लिए तैयार, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष अयोध्या के सरयू तट पर 9वां दीपोत्सव मनाने जा रही है। पिछले आठ वर्षों से आयोजित यह उत्सव अयोध्या की भव्यता और पर्यटन आकर्षण को बढ़ा चुका है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि अयोध्या की ख्याति को और मजबूत कर रही है।

Image

अयोध्या नगरी दीपोत्सव 2025 के लिए तैयार (फोटो: एएनआई)

Photo : ANI

Ayodhya Deepotsav 2025: उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष अयोध्या के सरयू तट पर 9वां दीपोत्सव आयोजित करने जा रही है। राम मंदिर के साथ-साथ पिछले आठ सालों से यह आयोजन अयोध्या की भव्यता को और बढ़ा चुका है। दीपोत्सव ने न केवल देशभर बल्कि विदेशों में भी अयोध्या की ख्याति और आकर्षण को बढ़ाया है। इसके चलते अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। उस वर्ष 1,78,32,717 भारतीय और 25,141 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे, जिससे कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। दीपोत्सव के दूसरे वर्ष 2018 में अयोध्या में 1,95,34,824 भारतीय और 28,335 विदेशी नागरिक आए, और इस तरह कुल 1,95,63,159 लोगों ने दर्शन-पूजन में हिस्सा लिया। वर्ष 2019 में इस संख्या में और वृद्धि हुई, जब 2,04,63,403 भारतीय और 38,321 विदेशी पर्यटकों सहित कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किए।

कोरोना में दिखी पर्यटकों की संख्या में गिरावट

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी गई। इस दौरान 61,93,537 भारतीय और 2,611 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे, जिससे कुल संख्या 61,96,148 रही। इसके बाद वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटक अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए आए, कुल मिलाकर 1,57,43,390 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

साल 2022 में हुई लोगों के आगमन में बढ़ोतरी

साल 2022 में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई। इस साल 2,39,09,014 भारतीय और 1,465 विदेशी पर्यटक पहुंचे, कुल संख्या 2,39,10,479 रही। 2023 में यह आंकड़ा और बढ़कर 5,75,62,428 भारतीय और 8,468 विदेशी पर्यटकों तक पहुंच गया। वहीं, 2024 में 16,43,93,474 भारतीय और 26,048 विदेशी श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने आए। जनवरी से जून 2025 के दौरान 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी पर्यटकों समेत कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या पहुँचे।

विकास की राह पर अयोध्या नगरी

अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापार में भी तेजी आई है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या के विकास पर जोर दे रही है। फोर-लेन और सिक्स-लेन सड़कों के निर्माण के साथ-साथ विश्वस्तरीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास से अयोध्या पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनती जा रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें