लखनऊ

असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- बताएं उन्होंने क्यों किया था मान्यवर कांशीराम का अपमान

उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हमेशा दलितों का अपमान ही किया। जिलों, मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से कांशीराम का नाम हटाया, अब जनता उनसे छल-कपट को समझ चुकी है।

Image

उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण

योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने मान्यवर कांशीराम जी के नाम पर बने जिलों, मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से उनका नाम काटने का काम किया। लखनऊ के भाषा विश्वविद्यालय और सहारनपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब उनके पास गलती से मुख्यमंत्री की कलम आई थी, तब भी उन्होंने केवल अपमान करने का काम किया। मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि उन्हें आज क्यों बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम जी की याद आ रही है, जबकि उन्होंने पूर्व में उनके अपमान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता इस छल-कपट को समझ चुकी है और समाज के सशक्त निर्माण के लिए आज वास्तविक काम ही महत्व रखता है।

जब हाशिए पर आए, तब अनुसूचित वर्ग की आ रही याद

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आज मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि है और इस अवसर पर वे उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने जो सामाजिक न्याय की नींव रखी थी, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बहन मायावती का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने स्मारकों के रखरखाव और अच्छे कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी और योगी जी की तारीफ की। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव पर अनुसूचित वर्ग के लोगों के अपमान का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज जब अनुसूचित जाति और पिछड़े समाज ने आपको हाशिए पर ला दिया है, तब आपको उनकी याद आ रही है। आज आपसे पूरा प्रदेश और देश सवाल कर रहा है कि आप बताएं कि आपने मान्यवर कांशीराम जी का अपमान क्यों किया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने जमीन पर उतरकर हर वर्ग के लिए काम किया, विशेषकर अनुसूचित जाति समुदाय के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अखिलेश यादव की चालें और छल कपट काम नहीं आएंगे और उनका उद्देश्य राजनीतिक लाभ हासिल करना है, लेकिन बीजेपी लगातार वास्तविक मुद्दों और अनुसूचित जाति के हितों के मिशन में जुटी हुई है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article