लखनऊ

रजनीकांत ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव को लगाया गले, क्या अब मायावती से मिलेंगे?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 12:48 PM IST

Rajinikanth Meet Akhilesh Yadav: रजनीकांत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव को गले लगाया है। उन्होंने बताया कि 9 साल से दोनों की दोस्ती है। जब साउथ सुपरस्टार से मीडिया ने ये पूछा कि क्या वो मायावती से भी मुलाकात करेंगे, तो उन्होंने क्या कहा आपको बाते हैं।

Image

अखिलेश यादव को रजनीकांत ने गले लगाया।

Photo : Twitter

Rajinikanth In Uttar Pradesh: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं और लगातार सियासी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को गले लगाया है। रविवार को अखिलेश यादव और रजनीकांत के बीच मुलाकात हुई, तो सियासी महकमे में सुगबुगाहट तेज हो गई।

अखिलेश और रजनीकांत की दोस्ती आई सामने

साउथ सुपरस्टार ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अखिलेश और मेरी मुलाकात 9 साल पहले हुई थी। उसी दिन से हम दोनों के बीच दोस्ती है। हमारी फोन पर भी बातचीत होती रहती है। रजनीकांत ने ये भी बताया कि जब वो यूपी में शूटिंग के लिए पांच साल पहले आए थे तो अखिलेश से मिलन नहीं पाए थे। 10 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने फिल्म जेलर देखी। दोनों की फोटो को लेकर भी काफी चर्चा हुई।

क्या मुलाकात के लिए अगला नंबर मायावती का?

पहले सीएम योगी, फिर अखिलेश यादव और अब रजनीकांत राम लला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। योगी और अखिलेश के बाद क्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अब मायावती से भी मुलाकात करेंगे? जब मीडिया ने उनसे ये सवाल पूछा तो उन्होंने इसके जवाब में कहा- नहीं। अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर रजनीकांत से मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं. एक फोटो में अखिलेश और रजनीकांत गले मिलते नजर आ रहे हैं।

ये फोटो निश्चित तौर पर दोनों की दोस्ती वाली बात पर मुहर लगा रही है। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article