लखनऊ

Lucknow: लखनऊ में छात्रा पर Acid Attack, बचाव में भाई भी झुलसा

लखनऊ से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला आया है। जिसमें एक छात्रा पर एसीड एटैक किया गया। छात्रा अपने भाई के साथ नीट की काउंसलिंग के लिए जा रही थी। इस घटना के बाद छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Lucknow: लखनऊ से हाल ही एक खबर सामने आई है,जहां एक छात्रा पर एसिड अटैक किया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा अपने भाई के साथ नीट (NEET) काउंसलिंग के लिए जा रही थी। घटना लखनऊ के लोहिया पार्क के पास सुबह लगभग 8.00 बजे की है। घटना में छात्रा का बचाव करते हुए भाई भी झुलस गया। घटन के बाद छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता व्यापार मंडल के पदाधिकारी और चौक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।

भाई-बहन दोनों अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाई-बहन को केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। आपको बता दें कि छात्रा का भाई KGMU में MBBS की पढ़ाई कर रहा है।वहीं छात्रा के पिता शरद तिवारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी हैं। छात्रा के चाचा संदीप तिवारी भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष हैं।

छात्रा को परेशान कर रहा था आरोपी

एसिड फेंकने वाले आरोपी का नाम अमन वर्मा बताया जा रहा है। अमन कुछ दिनों से छात्रा को फोन करके परेशान कर रहा था। घटना पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब लोहिया पार्क के पास छात्रा भाई के साथ थी।

बहन के बचाव में भाई भी झुलसा

इसी बीच युवक आया और कुछ देर बाद वहां सो लौट गया। उस समय उसके हाथ में एसिड की बोतल थी। उसने जैसे ही एसिड फेंका, छात्रा का भाई आगे और वह भी चपेट में आ गया। लोगों के अनुसार अमन जब लड़की के पास पहुंचा और उससे बात करने की कोशिश की छात्रा ने इसे भगा दिया। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें