लखनऊ

बुलंदशहर में बड़ा हादसा, गाड़ी के टायर बदल रहे तीन लोगों को टैंकर ने कुचला; मौके पर हुई मौत

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में एक टैंकर ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पातल में इलाज चल रहा है-

Image

बुलंदशहर में टैंकर के कुचलने से तीन लोगों की मौत

Photo : Times Now Digital

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश से हाल ही एक खबर आई है, जहां बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे खड़े होकर ये लोग अपने वाहन का टायर बदल रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ। हादसे में घायल लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

हादसे में तीन की मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चार लोग एक गाड़ी पर धान लादकर उसे कासंगज से जहांगीराबाद मंडी में बेचने जा रहे थे। उसी दौरान अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रात करीब तीन बजे उनके वाहन का टायर पंक्चर हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन को सड़क किनारे लगाकर उसका टायर बदल रहे थे तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

एक घायल अस्पताल में भर्ती

कुमार ने बताया कि हादसे में सतीश चंद (42), राम सिंह (58) और संजू (27) की मौत हो गई और हादसे में घायल विजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article