गुरुग्राम

गैंगस्टर से प्यार कर बैठी साली तो जीजा का फूला मुंह! बदमाशों ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में प्रेम प्रसंग मामले को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। दरअसल, मामला यह है कि एक लड़की का गैंगस्टर से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है, जिससे उसका जीजा नाराज हो गया है। इसी बात को लेकर गैंगस्टर ने गोलीबारी कर दी।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Gurugram Crime News: साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाशों का आतंक दिखा है। गुरुग्राम के अंजना कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। गैंगस्टर के गुर्गों की ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर रात साढ़े 10 बजे की है।

गुरुग्राम सेक्टर 10 की घटना

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर 10 इलाके की अंजना कॉलोनी के रहने वाले कपिल नाम के युवक को जान से मारने के लिए जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत महाल के गुर्गे पहुंचे थे। जब कपिल नहीं मिला, तो उन्होंने अंजना कॉलोनी में परचून की दुकान के बाहर खड़े कपिल के भाई मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए।

पैर में लगी गोली

इस गोलीबारी की घटना में दुकानदार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कपिल की साली का मंजीत महाल के गुर्गे से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी बात से कपिल को ऐतराज था और कपिल बीते काफी समय से साली को लेकर बहस भी कर चुका था।

जान से मारने की धमकी

इस बात से नाराज गैंगस्टर के गुर्गों ने मोनू और अन्य पर फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गुरुग्राम पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article