लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 29 अगस्त 2023: ज्योति मौर्या केस में नया मोड़, चुनाव को लेकर राहुल-सोनिया का सस्पेंस खत्म, आज मऊ जाएंगे अखिलेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 11:38 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 29 अगस्त 2023: राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चुनाव को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था वो खत्म हो गया है। वहीं, अखिलेश यादव आज मऊ जाएंगे। यहां पर वो चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

Image

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 29 अगस्त 2023 LIVE : एक ओर जहां राज्य में चुनावी महौल चल रहा है वहीं, मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चुनाव को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था वो खत्म हो चुका है। सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि त्यौहारों का यह समय कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अति संवेदनशील है, अतः हमें सतत सतर्क और सावधान रहना होगा।
  • राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था वो खत्म हो चुका है। बता दे कि राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
  • ज्योति मौर्या केस को लेकर नया मोड़ सामने आया है। दरअसल प्रेम प्रसंग एवं भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोपों में घिरीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या को फिलहाल राहत मिल गई है।
  • एक ओर जहां राज्य में चुनावी माहौल चल रहा है वहीं, मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। घोसी में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए आएंगे।
  • प्रयागराज में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र को पीट पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्र सत्यम परमानंद इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। छात्र पुरादलू गांव का रहने वाला था।
  • गाजियाबाद की सृष्टि सोसाइटी में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। आरोप है कि पहले महिला से गैंगरेप किया गया फिर उसे जहर खिलाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से पूरी मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला को उसकी सास ने पहले बांझ बुलाकर उसे प्रताड़ित किया फिर महिला के देवर से महिला का रेप करवाया। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी उसे मानसिक रुप से परेशान करता था।
  • सोनभद्र जेल में बंद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि जमानतदार तस्दीक नहीं होने पर याकूब की रिहाई अटकी हुई है। बता दें मेरठ के खरखौंदा थाने में हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article