लखनऊ

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघ, मिलेगी उमस से राहत

आज का मौसम यूपी, 20 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के भी आसार हैं।

Image

यूपी में आज बारिश के आसार

KEY HIGHLIGHTS
  • उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश
  • कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार
  • 1 जून से कल तक यूपी में हुई 250.2 मिमी बारिश

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिन से मॉनसून सुस्त पड़ा हुआ है। जिसके चलते उमस और गर्मी के लोगों को परेशान कर रही है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि आज फिर से एक बार झमाझम बारिश होने के आसार हैं। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौनों दोनों हिस्सों में कहीं पर भारी बारिश और बादल गरजने के साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।

यूपी के कई जिलों मे भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, बरेली, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोंडा, रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इनमें कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

कल गरज-चमक के साथ होगी बारिश

यूपी के पश्चिमी हिस्से में 21 जुलाई को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

40 के करीब प्रयागराज का पारा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा आगरा में 33.5 डिग्री, कानपुर में 36.6 डिग्री, प्रयागराज में 39.7 डिग्री , वाराणसी में 37.7 डिग्री, अयोध्या में 35 डिग्री, गाजियाबाद में 35.5 डिग्री, गोरखपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यूपी में 2 फीसदी कम हुई बारिश

आईएमडी के अनुसार 1 जून से 19 जून के दौरान यूपी में 250.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 256.4 मिमी बारिश होती है। शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो में बागपत में 67.5 मिमी, बांदा में 11 मिमी, गोरखपुर 82 मिमी, गाजियाबाद में 19 मिमी, हमीरपुर में 8 मिमी, हरदोई में 24 मिमी, झांसी में 2 मिमी, लखीमपुर खीरी में 14 मिमी, मैनपुरी में 20 मिमी, मेरठ में 50 मिमी और प्रयागराज में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article