LIVE
आज का मौसम, 20 July 2024 Highlight: दिल्ली में उमस भरी गर्मी, राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, 20 July 2024 Highlight: दिल्ली में उमस भरी गर्मी, राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
JUL 20, 2024 18:30 IST
बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मौसम में बदलाव होगा। यहां मॉनसून के एक्टिव होने से पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश होगी। अगले 24 घंटों में सीतामढ़ी, किशनगंज और अररिया में बारिश होने के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 20, 2024 18:26 IST
उत्तराखंड में अगले चार दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टा जारी किया है। विभाग ने अगले 48 घंटों तक यहां सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के कुमाऊं में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
JUL 20, 2024 16:28 IST
ओडिशा में भारी बारिश, 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी दबाव की स्थिति के चिल्का झील के पास तट को पार करने से ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण मलकानगिरी जिले के जोखिम वाले क्षेत्रों से कम से कम 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
JUL 20, 2024 16:26 IST
राजस्थान के कई संभागों में भारी बारिश का अनुमान
मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई संभागों में आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा एवं अगले 12 घंटों में उसके कमजोर होने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने बताया कि मानसून 'ट्रफ लाइन' जैसलमेर और अजमेर से गुजर रही है। इसके अनुसार उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 21-23 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।
JUL 20, 2024 15:19 IST
JUL 20, 2024 13:08 IST
JUL 20, 2024 11:55 IST
बिहार में इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून
बिहार में मानसून की चाल कमजोर हो गई है। प्रदेश में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में 23 जुलाई से मानसून फिर एक्टिव होगा और झमाझम बारिश होगी।
JUL 20, 2024 10:45 IST
JUL 20, 2024 09:53 IST
उत्तराखंड में जारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें राजधानी देहरादून के साथ नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर जिला शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
JUL 20, 2024 09:02 IST
JUL 20, 2024 07:59 IST
दिल्ली में मूसलाधार बारिश कब होगी
दिल्ली में मानसून ने दस्तक तो दी है लेकिन जुलाई के शुरुआत में हुई बारिश के बाद से यहां बूंद भी नहीं बरस रही है। दिल्ली के लोगों का उमस भरी गर्मी से जीना मुश्किल हो गया है। दिल्लीवाले बारि का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में 21 से 23 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
JUL 20, 2024 06:56 IST
बिहार में एक बार फिर एक्टिव होगा मानसून
बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर होने लगा है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने लोगों को खुशखबरी देते हुए बताया कि 23 जुलाई से बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो जाएगा। 23 और 24 जुलाई को प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।
JUL 20, 2024 05:47 IST
दिल्ली में जारी उमस भरी गर्मी का सितम
मौसम विभाग ने द्वारा कई बार बारिश का अलर्ट जारी करने के बाद भी दिल्ली में बारिश की बूंद भी नहीं पड़ रही है। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के लोग अभी भी अच्छी बारिश के इंतजार में ही है। अब ऐसा लगता है कि दिल्ली में सावन शुरू होने पर ही बारिश होगी।
JUL 20, 2024 05:47 IST
गाजियाबाद-नोएडा में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा जिले में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। यहां बारिश की बौछार या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान शहर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
JUL 20, 2024 05:47 IST
हिमाचल के 5 जिलों में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड के मामले भी बढ़ने लगे हैं। लेकिन अब प्रदेश में मानसून की चाल धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और ऊना जिला शामिल है। यहां हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
JUL 20, 2024 05:47 IST
उत्तर प्रदेश के 63 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी की राजधानी लखनऊ सहित 63 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी।
JUL 20, 2024 05:47 IST
राजस्थान के जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर आदी जिले शामिल हैं। बता दें कि इस दौरान बारां और झालावाड़ में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
