दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 12 डिग्री, पहाड़ों में बर्फबारी से बदला दिल्ली-यूपी का मौसम, ठिठुरन वाली ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 12 डिग्री, पहाड़ों में बर्फबारी से बदला दिल्ली-यूपी का मौसम, ठिठुरन वाली ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 12 डिग्री
एनसीआर में मौसम ने ली करवट, ठंड के साथ धुंध और प्रदूषण की दोहरी मार
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार से पूछा सवाल
हरियाणा के इन शहरों में रही जीरो विजिबिलिटी
यूपी में आज सुबह छाया घना कोहरा
पंजाब के 3 शहरों में जीरो विजिबिलिटी हुई दर्ज
राजस्थान के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह-शाम की ठंड में अब हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। इस बीच पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश
तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगई, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, अरियालुर और कुड्डालोर शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों में आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
केरल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड और वायनाड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना के साथ आंधी और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बारिश से प्रदेश का मौसम कूल-कूल बना हुआ है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से गोरखपुर तक कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। आज यूपी के गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे यातायात व्यवस्था भी भारी प्रभाव देखने को मिल सकता है। सबसे अधिक परेशानी रेल यात्रियों को हो सकती हैं।
दिल्ली में घना कोहरा
मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आती है। बता दें कि अभी केवल सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है। तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो गई है।
