लखनऊ

UP Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, आने वाले दिनों में और लुढ़केगा पारा, जानें आज का मौसम

आज का मौसम यूपी, 16 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आज भी 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड अपने पैर पसार रही है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में रात का तापमान लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसके अलावा यूपी में घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। सुबह के समय प्रदेश के कई हिस्से कोहरे की चादर में ढके नजर आ रहे हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के 18 जिलों में आज सुबह के समय या देर रात में कोहरा छाया रह सकता है। इन जिलों में बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, देवरिया, सीतापुर और महराजगंज शामिल हैं।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यूपी में 17 से 19 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरे छाया रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 20 और 21 नवंबर को भी यूपी में यूपी में घने कोहरे का कहीं भी अलर्ट नहीं है।

सबसे गर्म रहा प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यूपी के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। जिसका अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा बरेली का 26.4 डिग्री, हरदोई का 27.5 डिग्री, मुरादाबाद का 27.4 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 27.2 डिग्री, इटावा का 26.8 डिग्री, झांसी का 32.6 डिग्री और नजीबाबाद का 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कानपुर में सबसे कम रहा पारा

यूपी के न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान कानपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या में 14 डिग्री, चुर्क में 13.7 डिग्री, गाजीपुर में 14 डिग्री, शाहजहांपुर में 14.2 डिग्री और फुरसतगंज में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article