UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते यहां मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। शनिवार को कई जिलों में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश से एक ओर जहां उमस और गर्मी से राहत बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर जलभराव और बिजली कटौती जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिनमें प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, वाराणसी, संतरविदास नगर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर शामिल हैं।
इन जिलों में भी भारी बारिश के आसार
रविवार को गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं बाराबंकी, अयोध्या अम्बेडकर नगर और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।
कल यूपी का मौसम
12 अगस्त को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
नदियों का जलस्तर बढ़ने बाढ़ का खतरा
भारी बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में सड़कें दरिया बनी हुई हैं। गंगा और सरयू नदी उफान पर हैं। जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। वहीं प्रशासन ने नदी किनारे जाने से लोगों को बचने को कहा है और सावधानी बरतने की भी अपील की है।
