LIVE

आज का मौसम, 11 August 2024 Highlight: दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ, हिमाचल में 16 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Pooja KumariUpdated Aug 11, 2024, 21:05 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 11 August 2024 Highlight: दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ, हिमाचल में 16 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम, 11 August 2024 Highlight: दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ, हिमाचल में 16 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 11 August 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। वहीं भूस्खलन एवं अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में 135 सड़कें बंद रहीं। स्थानीय मौसम कार्यालय ने प्रदेश में 16 अगस्त तक भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

AUG 11, 2024 19:48 IST

हरियाणा में भारी भारिश से उफान पर घग्घर नदी

पूरे देश में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से कहीं-कहीं बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कहीं जलभराव से सड़कें घरों तक पानी भर आया है। इसके साथ कही कई जगहों पर जलभराव के कारण हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही हाल हरियाणा का भी है। हरियाणा के पंचकूला में रविवार को लगातार बारिश हुई, जिसके कारण यहां पर घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
AUG 11, 2024 18:25 IST

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भआरी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
AUG 11, 2024 17:33 IST

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शाम तक भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
AUG 11, 2024 15:31 IST

हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है

AUG 11, 2024 14:13 IST

दिल्ली के नजफगढ़ में भारी बारिश के कारण जलजमाव

AUG 11, 2024 13:58 IST

महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र के नासिक, ठाणे, पुणे, रायगढ़, सतारा में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
AUG 11, 2024 13:35 IST

राजस्थान के गंगापुर में भारी बारिश के बाद जलजमाव

AUG 11, 2024 12:54 IST

मध्य प्रदेश में जारी ऑरेंज और येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्योपुर कलां और गुना में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, मंडला और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 11, 2024 11:50 IST

बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अधिकतम जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग कि ने रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरनगर, बांका, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 11, 2024 11:13 IST

गुरुग्राम में भारी बारिश, सड़कों पर जलजमाव

AUG 11, 2024 10:41 IST

भारी बारिश सेअंबाला के कई इलाकों में जलभराव

AUG 11, 2024 09:13 IST

हरियाणा के अंबाला शहर के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

AUG 11, 2024 07:23 IST

आज बिहार के सभी जिलों में होगी बारिश

रविवार को बिहार के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
AUG 11, 2024 05:41 IST

हिमाचल में 16 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी


हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वहीं भूस्खलन एवं अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में 135 सड़कें बंद रहीं। लाहौल एवं स्पीति, चंबा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण नुकसान की खबरें आई हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लाहौल और स्पीति पुलिस ने निवासियों और यात्रियों को अत्यधिक सावधानी बरतने और जाहलमान नाले को पार न करने की सलाह जारी की है। यहां जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई अत्याधिक बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' तथा 16 अगस्त तक भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
AUG 11, 2024 05:40 IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार देर रात 2.30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी अवधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
AUG 11, 2024 05:40 IST

दिल्ली में बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित


दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित और जगह-जगह जलभराव हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन में जलभराव की 20 शिकायतें प्राप्त हुईं जबकि दिल्ली नगर निगम को पांच शिकायतें मिलीं। विभाग ने बताया कि पेड़ उखड़ने की भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी दिल्ली और दिल्ली के दक्षिणी व पश्चिमी इलाकों में बारिश हुई। रिज वेधशाला ने अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 22.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले राजमार्ग रोहतक रोड पर बारिश के कारण भारी जाम लग गया।
AUG 11, 2024 05:40 IST

राजस्थान में अभी एक्टिव रहेगा मॉनसून


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। आगामी पांच से सात दिन में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी पांच से छह दिन मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
AUG 11, 2024 05:40 IST

14 अगस्त तक इन राज्यों में बरसेंगे मेघ


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत 14 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, यूपी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। 14 अगस्त तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ों पर भी 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है।