लखनऊ

UP Weather Forecast Today: प्रयागराज, वाराणसी समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी कर सकती हैं परेशान

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज प्रयागराज, झांसी, वाराणसी समेत 17 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। यहां पर अभी मौसम ठंडा बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी में देखने को मिला है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे फिर से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं भी चल लोगों को परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यहां पर आंधी भी चल सकती है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा ठंडी हवाओं के चलते यूपी में तापमान में गिरावट होती जा रही है और सर्दी का एहसास भी बरकरार है। सोमवार को कानपुर में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। आज भी कानपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं।

मार्च में फिर बरसेंगे बदरा

एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते मार्च की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान यूपी के कई जिलों में भी बारिश होगी। 1 से 3 मार्च के बीच लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। आज के मौसम की बात करें तो आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। आगरा में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं। कानपुर में भी आगरा जैसा ही मौसम रहने वाला है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें