शहर

'युद्ध काल हो या शांति काल...', मॉक ड्रिल कार्यक्रम में CM योगी बोले- 45,000 होमगार्ड की भर्ती की चल रही प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर लखनऊ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का यह मॉक ड्रिल हम सबको सम और विषम परिस्थितियों के प्रति हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित करता है।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार: @myogiadityanath)

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर लखनऊ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान, उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से भारत माता के महान सपूत भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पावन जयंती जिसे पूरा देश दिवस के रूप में आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर नेताजी के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से ये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट का जो भाव आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हम सब भारतवासियों को दिया था। नेशन फर्स्ट के उनके भाव के अनुरूप उन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए आजाद फौज का गठन किया। उन्होंने भारत की नारी शक्ति की सामर्थ्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के रूप में उस समय देश को इस सामर्थ्य से अवगत कराया था। भारत के अंदर हो या भारत के बाहर हो जहां कहीं भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे उन्होंने भारत की आजादी के लिए जो योगदान किया हर भारतवासी उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है और एक राष्ट्र नायक के रूप में उन्हें अपना सम्मान प्रदान करता है। |

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का यह मॉक ड्रिल हम सबको सम और विषम परिस्थितियों के प्रति हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित करता है। युद्ध काल हो या शांति काल, आपदा हो या फिर कहीं पर कोई आकस्मिक दुर्घटना फर्स्ट रेस्पोंडर के रूप में नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका निर्विवाद रूप से लोगों ने स्वीकार की है और इसकी महत्वता को ध्यान में रखकर के ही हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में सभी 75 जनपदों में नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन किया है।

इस दौरान उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि सभी 75 जनपदों में आप नागरिक सुरक्षा संगठन में भर्ती की प्रक्रिया पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। सायरन लग चुके हैं और भी इस प्रकार के आज मॉक ड्रिल कार्यक्रम सभी 75 जनपदों में आयोजित हो रहे हैं। वास्तव में हर कार्य के लिए सरकार पर निर्भरता, यह किसी भी स्वावलंबी समाज का गुण नहीं हो सकता।

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपदा मित्र के रूप में जो स्वयंसेवक कार्य करेंगे, उन्हें हम उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती में प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 45,000 होमगार्ड की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article