शहर

Lucknow LPG Crisis News: लखनऊ में LPG सिलेंडर कितने में मिल रहा है? यूपी के इन शहरों में भी जानें दाम

Lucknow LPG Crisis News in Hindi (लखनऊ एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट के ताजा समाचार ) 11-Match 2026 Updates: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में LPG Crisis की स्थिति देखने को मिल रही है। लखनऊ समेत कई शहरों में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतारों में नजर आ रहे हैं। ऐसे में लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे यूपी के बड़े शहरों में आज LPG सिलेंडर की कीमत क्या है, आइए जानते हैं।

Image

लखनऊ समेत यूपी के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम

Lucknow LPG Crisis (लखनऊ एलपीजी गैस सिलेंडर किल्लत): लखनऊ में फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 950 रुपये है। वहीं यूपी के अन्य बड़े शहरों में भी सिलेंडर के दाम में मामूली अंतर है। कानपुर में घरेलू सिलेंडर लगभग 930 रुपये है। वहीं वाराणसी में करीब 976 रुपये, प्रयागराज में करीब 965 रुपये और नोएडा में भी लगभग 910 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत की वजह से अलग-अलग शहरों में सिलेंडर के दामों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। जिसके कारण भारत में भी एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। यूपी समेत कई राज्यों में LPG गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। गैस सिलेंडरों के लिए कई जगहों पर मारामारी के हालात बन गए हैं। कहीं बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल रही है, कहीं लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में लगे हैं। वहीं कुछ जगहों से गैस सिलेंडर चोरी और ब्लैक मार्केटिंग की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि लखनऊ समेत यूपी के प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।

लखनऊ में फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 950 रुपये है। वहीं यूपी के अन्य बड़े शहरों में भी सिलेंडर के दाम में मामूली अंतर है। कानपुर में घरेलू सिलेंडर लगभग 930 रुपये है। वहीं वाराणसी में करीब 976 रुपये, प्रयागराज में करीब 965 रुपये और नोएडा में भी लगभग 910 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत की वजह से अलग-अलग शहरों में सिलेंडर के दामों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

यूपी के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम

शहर का नामLPG सिलेंडर के दाम
लखनऊ950.5
नोएडा910.5
कानपुर930.5
गाजियाबाद910.5
प्रयागराज965.5
वाराणसी976.5
गोरखपुर975
मेरठ910.5
अयोध्या975.5
झांसी947
बरेली931
आगरा925.5
उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश हिस्सों में LPG सिलेंडर की सप्लाई तीन प्रमुख सरकारी कंपनियां करती हैं। जिनमें इंडेन गैस (Indian Oil), भारत गैस (Bharat Petrolium) और HP गैस (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) शामिल हैं। हालांकि यूपी के कुछ हिस्सों में पीएनजी कंपनियां भी पाइप के जरिए घर-घर गैस की सप्लाई पहुंचाती हैं।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article