LIVE
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: उत्तर प्रदेश की आठ सीटों मतदान, शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: उत्तर प्रदेश की आठ सीटों मतदान, शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग
APR 26, 2024 17:41 IST
उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग
उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हुआ। यूपी की आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग हुई।
APR 26, 2024 17:30 IST
यूपी में पांच बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान?
गौतमबुद्ध नगर- 51.60 प्रतिशतमथुरा- 47.18 प्रतिशतगाजियाबाद- 48.22 प्रतिशतअलीगढ़- 54.34 प्रतिशत अमरोहा- 62.08 प्रतिशत
APR 26, 2024 17:19 IST
बुलंदशहर में लाल जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन
APR 26, 2024 17:19 IST
बुलंदशहर में लाल जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन
बुलंदशहरः पहासू के मुकर्रम इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 295 पर लाल जोड़े में अपनी विदाई होने से पहले दीप्ति शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुलंदशहर के कस्बा पहासू से आज औरंगाबाद अपनी ससुराल जाने से पहले मतदान करने के बाद दीप्ति शर्मा ने कहा कि शिक्षा ,रोजगार और बेटी की सुरक्षा सहित विकास के लिए वोट कर रही हूं।
APR 26, 2024 16:03 IST
उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 44.13 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 44.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
APR 26, 2024 14:46 IST
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया मतदान
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैंने लोकतंत्र के उत्सव में अपना योगदान दिया है। मैं सभी से बाहर आकर मतदान करने की अपील करता हूं।
APR 26, 2024 13:34 IST
UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting : अलीगढ़ में सतीश गौतम के विरोध में वोटिंग
दिवंगत पूर्वी सीएम कल्याण सिंह के गांव मढ़ोली में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध हुआ। वहां के बूथ अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि भाजपा के विरोध में नहीं प्रत्याशी सतीश गौतम के विरोध में वोट डाला है।
APR 26, 2024 13:30 IST
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: गौतम बुद्ध नगर में 01:00 बजे तक 36.06% प्रतिशत मतदान
नोएडा 32.46 %, दादरी 36.43 %, जेवर 37.22 %, सिकंदराबाद 39.71 %, खुर्जा 37.69 % प्रतिशत मतदान हुआ।
APR 26, 2024 13:30 IST
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान
अमरोहा 28.45 प्रतिशत,मेरठ 25.67 प्रतिशत, बागपत 22.74 प्रतिशत, गाजियाबाद 23.19 प्रतिशत, गौतमबुद्धनगर 24.26 प्रतिशत, बुलन्दशहर (अ०जा०) 23.43 प्रतिशत, अलीगढ़ 24.42 प्रतिशत और मथुरा में 23.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
APR 26, 2024 13:30 IST
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 : गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 11:00 बजे तक 24.48% मतदान प्रतिशत
नोएडा 21.3%, दादरी 24.80%, जेवर 25.87%, सिकंदराबाद 27.17%, खुर्जा 26.22% प्रतिशत मतदान हुआ।
APR 26, 2024 11:30 IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में SKS World स्कूल पर वोट डालने के बाद तस्वीर खिंचवाते मतदाता
APR 26, 2024 09:05 IST
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 ; बुलंदशहर में दुल्हन ने किया मतदान
APR 26, 2024 09:03 IST
APR 26, 2024 08:56 IST
गाजियाबाद में लगी मतदाताओं की लंबी कतारें, वोट देने के लिए भारी जोश
गाजियाबाद के देहात-शहरी इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी देखी जा रही हैं। पोलिंग बूथ के बाहर वोट देने के लिए वोटर्स में भारी जोश दिख रहा है।
APR 26, 2024 08:26 IST
बागपत में कई मतदान केंद्रों पर EVM हुई खराब
बागपत के सिसाना गांव में बूथ संख्या 275 पर ईवीएम खराब हो गई। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना है। उधर, अमीनगर सराय के बूथ संख्या 105 पर करीब 20 मिनट तक ईवीएम मशीन खराब रही। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ठीक कराई।
APR 26, 2024 08:06 IST
APR 26, 2024 07:35 IST
APR 26, 2024 07:00 IST
यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू
यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो अब शाम 6 बजे तक चलेगी।
APR 26, 2024 05:38 IST
Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step Process
APR 26, 2024 05:36 IST
