LIVE
दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में AQI लेवल 300 पार, यूपी-बिहार में हवा हुई जहरीली
दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में AQI लेवल 300 पार, यूपी-बिहार में हवा हुई जहरीली
NOV 11, 2024 16:59 IST
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर ‘स्थायी’ प्रतिबंध लगाने को कहा
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह हितधारकों से परामर्श के बाद 25 नवंबर से पहले पटाखों पर ‘स्थायी’ प्रतिबंध लगाने के बारे में निर्णय ले।
NOV 11, 2024 16:58 IST
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को कहा
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पटाखों पर प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया।
NOV 11, 2024 16:55 IST
यूपी-बिहार में हवा हुई जहरीली
दिल्ली-एनसीआर को छोड़ भी दें तो देश के अन्य शहरों का प्रदूषण से हाल बुरा है। अब बिहार और यूपी के अधिकांश शहर जहरीली हवा की जद में हैं।
NOV 11, 2024 15:23 IST
नोएडा और गाजियाबाद में कम है एक्यूआई
दिल्ली के कुछ इलाकों को छोड़ दे तो नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में देखने को नहीं मिल रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच बना हुआ है। वही गाजियाबाद में एक्यूआई 245, ग्रेटर नोएडा में 276 और नोएडा में 236 बना हुआ है।
NOV 11, 2024 14:15 IST
कानपुर में प्रदूषण का स्तर बढ़ा
कानपुर के शहरी क्षेत्र में वातावरण में धुंध छाई हुई है। शहर के बीच काकादेव, गोविंदनगर, फजलगंज पीरोड, नवीन मार्केट समेत शहर के ज्यादातर इलाके प्रदूषण की चपेट में हैं।
NOV 11, 2024 13:03 IST
आईटीओ में 338 एक्यूआई
आईटीओ में 338, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 216, लोधी रोड में 308, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 369, मुंडका में 389, मंदिर मार्ग में 344, नरेला में 352, नेहरू नगर में 368, नॉर्थ कैंपस डीयू में 363, नजफगढ़ में 356, पटपड़गंज में 366, ओखला फेस 2 में 339, एनएसआईटी द्वारका में 369, आरके पुरम में 368, रोहिणी में 384, शादीपुर में 383, सिरी फोर्ट में 337, विवेक विहार में 372 और वजीरपुर में 391 एक्यूआई दर्ज किया गया।
NOV 11, 2024 13:02 IST
दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 पार
राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से 400 के बीच में बना हुआ है, जिसमें आनंद विहार में 378, अलीपुर में 397, अशोक विहार में 389, बवाना में 400, बुराड़ी क्रॉसिंग में 352, मथुरा रोड में 316, द्वारका सेक्टर 8 में 356, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 344, डीटीयू में 311 और आईजीआई एयरपोर्ट में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया।
NOV 11, 2024 10:50 IST
दिल्ली में एक्यूआई 349 दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली के 39 में से कम से कम दो मौसम केंद्रों, बवाना और जहांगीरपुरी ने वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में क्रमशः 401 और 412 दर्ज किया।
NOV 11, 2024 10:15 IST
NOV 11, 2024 09:09 IST
NOV 11, 2024 07:41 IST
NOV 11, 2024 07:40 IST
NOV 11, 2024 06:24 IST
बहादुरगढ़ का एक्यूआई
हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले का एक्यूआई बीते दिनों 300 का आंकड़ा पार कर चुका था। शहर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। लेकिन अब बहादुरगढ़ के एक्यूआई में कुछ सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक्यूआई 274 दर्ज किया गया है।
NOV 11, 2024 06:24 IST
दिल्ली का एक्यूआई
दिवाली के बाद बढ़े दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है। हालांकि अभी भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के पार खराब श्रेणी में बना हुआ है। पिछले दिनों 389 रहा एक्यूआई गिरकर आज 346 पहुंच गया है।
NOV 11, 2024 06:24 IST
गाजियाबाद का एक्यूआई
दीवाली के बाद 300 के पार पहुंचा गाजियाबाद का एक्यूआई में अब सुधार देखा जा रहा है। बहुत खराब श्रेणी से गिरकर एक्यूआई अब 232 दर्ज किया गया है। हालांकि शहर की हवा अभी भी खराब श्रेणी में है, लेकिन इसमें आने वाले दिनों में और सुधार होने की संभावना है।
NOV 11, 2024 06:24 IST
दिल्ली के इन क्षेत्रों की हवा 350 के पार
दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, अलीपुर, बवाना, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, रोहिणी और आरके पुरम सहित कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। यहां का एक्यूआई 351 दर्ज किया गया है। उसे कम करने के लिए आवश्यक सारे उपाय किए जा रहे हैं।
NOV 11, 2024 06:24 IST
राजधानी में प्रदूषण से राहत के आसार कम
दिल्ली पिछले सात दिनों से प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। यहां की हवा जहरीली बनी हुई है। लेकिन अब दिल्ली का एक्यूआई 350 के नीचे आ गया है। लेकिन अभी भी शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। और आने वाले दिनों में इससे राहत के आसार कम है।
