शहर

इस शहर में पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल के साथ बिकेगी शराब!नई एक्साइज पॉलिसी में मिली मंजूरी, जानें पूरे नियम

चंडीगढ़ में शराब बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। यहां नई पॉलिसी के तहत अब मेगास्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और पेट्रोल पंप स्टोर्स भी शराब बेची जा सकेगी। हालांकि इसके लिए सालाना 3 करोड़ से अधिक का टर्नओवर की शर्त रखी गई है।

Image

पेट्रोल पंप स्टोर्स पर मिलेगी शराब।

चंडीगढ़ में अब डिपार्मेंटल स्टोर्स और पेट्रोल पंप पर स्टोर्स पर भी शराब की बिक्री की जा सकेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी में यह बड़े बदलाव किए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए 3 करोड़ वार्षिक टर्नओवर की लिमिट निर्धारित की है। चंडीगढ़ में मौजूद सभी ऐसे मेगा स्टोर्स जिनकी बिक्री साल में 3 करोड़ या इससे ज्यादा है वो शराब बिक्री के लिए आवेदन कर सकेंगे।

वहीं चंडीगढ़ में मेगास्टोर मालिकों ने चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है लेकिन उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी के तहत 3 करोड़ की जो लिमिट रखी गई है इसको पूरा करने वाले बहुत कम स्टोर ही चंडीगढ़ में मौजूद हैं। इसके साथ-साथ करीब 30 लख रुपए पहले जमा भी करने पड़ेंगे। लेकिन फिर भी हम प्रशासन कैसे फैसले का स्वागत करते हैं इससे ग्राहकों खासकर महिलाओं को काफी सहूलियत होगी।

रात 12 बजे तक शराब बिक्री की अनुमति

चंडीगढ़ के जिला उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि अब डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी शराब की बिक्री की जा सकेगी पेट्रोल पंप पर मौजूद स्टोर्स अगर सालाना 3 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की टर्नओवर करते हैं तो उनको भी अनुमति दी जायेगी। नई पॉलिसी में शराब बिक्री का समय रात 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। डीसी के अनुसार, यह समय आसपास के राज्यों/इलाकों में लागू समय को ध्यान में रखकर तय किया गया है, ताकि इंटर-स्टेट शराब मूवमेंट व भीड़ जैसे मुद्दों को नियंत्रित किया जा सके।

महिलाओं को होगी शराब शरीदने की सहूलियत

नई एक्साइज पॉलिसी के तहत ठेकों की अलॉटमेंट में इस बार 17% अग्रिम राशि जमा करवाना अनिवार्य किया गया है, ताकि पहले की तरह भुगतान में लापरवाही न हो। उन्होंने की कहा इस फैसले से उन लोगों को सुविधा मिलेगी जो शराब के ठेके पर जाने में झिझकते हैं खासकर महिलाओं को भी इससे सहूलियत होगी।डीसी के मुताबिक, इस बार ठेकों की अलॉटमेंट से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है। इससे पहले चंडीगढ़ में डिपार्टमेंटल स्टोर पर पहले विदेश वाइन और विदेशी बियर बेचने की अनुमति ही थी लेकिन अब भारतीय ब्रांड की वाइन,व्हिस्की और बियर बेच सकेंगे।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article