कल दिल्ली आएंगे लियोनेल मेसी; कई बड़े पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात, जानें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम की डिटेल
- Edited by: Nilesh Dwivedi
- Updated Dec 15, 2025, 10:24 AM IST
अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी अपने 'गोट इंडिया टूर' के दिल्ली चरण में कल यानी 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, साथ ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों और बच्चों के साथ खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ऐसे में यहां जानिए मेसी के कार्यक्रम की।
सोमवार को मेसी का है दिल्ली दौरा (फाइल फोटो | PTI)
Lionel Messi Delhi Visit: कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद, अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी अपने 'गोट इंडिया टूर' के दौरान सोमवार को दिल्ली में होंगे। ऐसे में कल राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी। इसके बाद वह एक सांसद के घर भी जाएंगे, जहां उन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश और सेना प्रमुख से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। अपने भारत दौरे के अंतिम दिन, मेसी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे। ऐसा अनुमान है कि यह सांसद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल पटेल हो सकते हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल पूरे किए हैं।
ट्रौफिक भी प्रभावित रहेगा
ऐसे में इस दौरान राजधानी में ट्रौफिक भी प्रभावित रहेगा, जिससे जुड़े अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, 15 दिसंबर 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) में आयोजित होने वाले “लियोनेल मेसी G.O.A.T इंडिया टूर – दिल्ली चरण” के चलते दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी रह सकती है। ट्रैफिक नियमों में किए गए बदलाव और बड़ी संख्या में दर्शकों की आवाजाही के कारण इस दौरान सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना है।
कहां-कहां जाएंगे मेसी?
मेसी सुबह 10:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और वहां एक होटल में 50 मिनट के ‘मीट एंड ग्रीट’ सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद मेसी एक सांसद के निवास स्थान भी जाएंगे, जहां उन्हें भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मिलने का अवसर मिलेगा।
अरुण जेटली स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख राहुल नवीन के भी सांसद के निवास पर होने वाली इस विशेष बैठक में शामिल होने की संभावना है। इस दौरान कुछ अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वीवीआईपी लोगों से मुलाकात पूरी होने के बाद मेसी का काफिला अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) की ओर बढ़ेगा, जहां उनके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इतने बजे होंगे एयरपोर्ट के लिए रवाना
जानकारी के मुताबिक, मेसी दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पिच तक पहुंचने वाले मार्ग से प्रवेश करेंगे, जहां उनकी कारें इंतजार कर रही होंगी। जीओएटी कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद वह सीधे हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। भव्य संगीत और स्वागत समारोह के बीच, मेसी छोटे फुटबॉल मैदान की ओर भी जाएंगे, जहां कुछ भारतीय सितारे खेल रहे होंगे।
बच्चों के लिए खास होगा पल
बताया जा रहा है कि, मेसी खिलाड़ियों का अभिवादन करेंगे और टीमों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:55 बजे से 4:15 बजे तक 22 बच्चों के लिए एक फुटबॉल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके समाप्त होने के बाद मेसी मैदान के बीचोंबीच पहुंचेंगे, जहां दो भारतीय क्रिकेटर उन्हें उपहार देंगे और अर्जेंटीना के फुटबॉलर अपनी ऑटोग्राफ जर्सी दोनों क्रिकेटरों को भेंट करेंगे।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।