शहर

Lakhisarai News: शराबबंदी में भी झूमता बिहार, 5 ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स सहित 8 गिरफ्तार

Lakhisarai News: बिहार में शराबबंदी है, लेकिन इसके बावजूद बिहार में शराब के शौकीन खूब झूम रहे हैं। अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। अवैध शराब का धंधा करने वाले बड़ा पैसा बना रहे हैं और शराब के शौकीनों तक शराबबंदी के बावजूद शराब पहुंच रही है।

Image

नशे की हालत में पांच ऑर्केस्ट्रा डांसर गिरफ्तार (AI Image)

Lakhisarai News: बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है, लेकिन पीने वालों के लिए यहां शराब की कमी भी नहीं है। अवैध तरीके से बिहार में पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी होती है और बिहार में पीने वाले खूब झूमते हैं। अवैध शराब के कारोबारी फल-फूल रहे हैं। ठुमके और अदाओं से राज्य सरकार की शराबबंदी को बड़े ही रौब के साथ ठेंगा भी दिखाया जा रहा है।

हाल ही में, उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस ने लखीसराय में एक छापेमारी के दौरान पांच ऑर्केस्ट्रा डांसरों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई ये सभी युवतियां पश्चिम बंगाल से ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए आई थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन युवतियों के साथ गलत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा और सभी युवतियों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई, जिसके बाद सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने पंजाबी मोहल्ला और पचना रोड क्षेत्र में छापेमारी की, और थानेदार अमित कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाजों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का प्रश्न है कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इन युवतियों को शराब कैसे उपलब्ध हुई।

लखीसराय में सामने आया यह मामला संगठित शराब तस्करी के नेटवर्क या स्थानीय स्तर पर अवैध शराब के कारोबार की ओर इशारा करता है। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और अवैध शराब के कारोबारियों की धरपकड़ की कोशिशें हो रही हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!