कोलकाता

Delhi Red Fort Alert: दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट, भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए स्टेडियम से होटल तक सुरक्षा कड़ी

Delhi Red Fort Alert: दिल्ली धमाके के बाद कोलकाता भी हाई अलर्ट पर है। शहर में होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए भी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। कोलकाता पुलिस ने क्रिकेट स्टेडियम समेत पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Image

दिल्ली धमाके के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Kolkata High Alert: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए धमाके के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच से पहले कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने हाई अलर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में विशेष और अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हम हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली में हुए विस्फोट को ध्यान में रखते हुए, विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के साथ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को भी तैनात किया जाएगा।" कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स और आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है। सीरीज के पहले मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अधिकारियों और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के बीच मंगलवार को एक बैठक निर्धारित की गई है।

स्टेडियम जाने वालों की दो बार होगी जांच

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने पूरे शहर में, खासकर क्रिकेट स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारी सभी दर्शकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा, राजभवन, कलकत्ता उच्च न्यायालय और आकाशवाणी के पास मौजूद यह स्टेडियम उच्च सुरक्षा क्षेत्र में आता है। इस मुकाबले को देखने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल स्कैनर से कम से कम दो बार जांच की जाएगी। स्टेडियम के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संदिग्ध वस्तुओं या बैग के साथ प्रवेश सख्त वर्जित रहेगा।

गौतम गंभीर का कालीघाट मंदिर का कार्यक्रम स्थगित

भारतीय और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के ठहरने वाले शहर के होटलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्र ने बताया है कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का मंगलवार को कालीघाट मंदिर जाने का कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है। सोमवार शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास हुए एक कार विस्फोट में 10 लोगों मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें