शहर

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना, ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री को घायल कर सामान लूटे

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री को चाकू मारकर घायल कर दिया गया और उससे लूटपाट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है-

Image

घटनास्थल की तस्वीर

Photo : Times Now Digital

Jabalpur News: पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर झारखंड जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे 29 वर्षीय सुजीत दास पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने सुजीत के सीने और पसलियों पर कई वार किए और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से घायल सुजीत दास को तुरंत जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 26 अक्टूबर को भी इसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर एक हत्या की घटना हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बता दें कि वीडियो में आरोपी मुसाफिर को पकड़ कर उस पर चाकू से वार करते नजर आ रहे हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर रेलवे पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article