शहर

Hisar Sarpanch Murder: हिसार में सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Hisar Sarpanch Murder: हिसार के कंवारी गांव के सरपंच पर शादी समारोह से लौटते समय एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 गोली लगने से सरपंच संजय सिंह की मौत हो गई है।

Image

कंवारी सरपंच की गोली मारकर हत्या

Photo : iStock

Hisar Sarpanch Murder: हरियाणा में मर्डर का एक और मामला सामने आया है। हिसार के गांव कंवारी में सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुछ दिनों पहले ही INLD के चीफ नफे सिंह राठी की हत्या की गई थी। उसके बाद उसी स्टाइल में कंवारी गांव के सरपंच संजय दुहन की हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात शख्स ने सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सरपंच को 6 गोलियों लगी थी। अफरा तफरी में सरपंच को उनके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया है। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही हांसी के विधायक विनोद भयाना भी मौके पर पहुंचे हैं। सरपंच की इस प्रकार से हुई हत्या से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुरे गांव में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी छानबीन चल रही है।

अज्ञात शख्स ने सरपंच को मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, कंवारी के सरपंच संजय दुहन सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान भी थे। वह एक शादी में गए हुए थे। शादी के बाद वह अपने घर की तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात शख्स ने आकर उनकी गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और उनकी हत्या कर दी। फायरिंग में संजय दुहन को 6 गोली लगने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई है।

इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि जिस स्थान पर सरपंच संजय दुहन पर हमला हुआ है, उसी स्थान पर 9 मार्च को 2023 में पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण सिंह पर भी हमला किया गया था। उस दौरान भी कर्ण सिंह को गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंचे हांसी के विधायक विनोद भयाना ने सरपंच संजय दुहन को सुरक्षा न मिलने के मामले में जांच करवाने की बात की है। उन्होंने बताया कि कुछ पुरानी रंजिशों के चलते सरपंच संजय दुहन सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। अज्ञात शख्स के हमले से उनकी मृत्यु हो गई है। दरअसल, पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण सिंह पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने संजय दुहन और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद से ही संजय दुहन हांसी के पुलिस अधीक्षक से जान का खतरा बता रहे थे और सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article