कानपुर

PM Modi Kanpur Visit Cancel: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का कानपुर दौरा रद्द

PM Modi Kanpur Visit Cancel: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पीएम मोदी के कानपुर दौरे को रद्द कर दिया गया है। इस आतंकी हमले में कानपुर के निवासी शुभम द्विवेदी की भी हत्या हुई है। इस हमले के मद्देनजर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 24 अप्रैल को पीएम मोदी के कार्यक्रम को रद्द किया गया है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Kanpur Visit Cancel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर का दौरा रद्द कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी गुरुवार को कानपुर आने वाले थे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक पूर्व निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें देशभर के लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होंगे।

पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। इस आतंकी हमले में कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की भी जान चली गई है। इस दुखद घड़ी में सम्मान के तौर पर कानपुर में किसी भी तरह के जश्न या औपचारिक सार्वजनिक कार्यक्रम को टालना उचित समझा गया।

12 फरवरी को हुई थी शुभम की शादी

कानपुर के रहने वाले 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी की मौत पहलगाम आतंकी हमले के दौरान हुई है। दो महीने पहले 12 फरवरी को ही शुभम की शादी हुई थी। जिसके बाद वे जम्मू-कश्मीर में घूमने के लिए गए थे। जहां मंगलवार को पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर एक पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया और 26 निर्दोष पर्यटकों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article