कानपुर

आतंकियों ने इस शख्स को मारी पहली गोली, शुभम की पत्नी एशान्या ने खोले पहलगाम हमले के राज...

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने बताया कि आतंकवादी सबसे पहले हमारे पास ही आए थे। उन लोगों ने सबसे पहली गोली शुभम को ही मारी थी। एशान्या ने ये भी बताया कि आतंकवादियों ने उनसे क्या-क्या सवाल किए थे।

Image

शुभम की पत्नी ने की मीडिया से बात

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या पहली बार मीडिया के सामने आई। एशान्या ने बताया कि आंतकी सबसे पहले हमारे पास ही आए थे और पहली गोली शुभम को ही मारी थी। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए एशान्या ने कहा कि हम लोग हंसी-खुशी बैठे थे, इतने में आतंकी आए और बंदूक रख कर शुभम से पूछा कि हिंदू है कि मुसलमान, पहले हम लोगों को समझ नहीं आया, फिर उन्होंने दोबारा पूछा कि हिंदू है कि मुसलमान। हमने जवाब दिया कि हिंदू तो तुरंत गोली से मार दिया।

आतंकियों ने शुभम से पूछे ये सवाल

शुभम की पत्नी एशान्या ने बताया कि हम पहलगाम की ऊपर वाली चढ़ाई पर गए। हमें वो घोड़े से लेकर गये थे। जब हम लोग ऊपर पहुंचे, तो शुभम ने मैगी ऑर्डर दी। हम लोग मैगी खाने ही जा रहे थे। इतने मे एक शख्स पीछे से आया और उसने बंदूक साइड में रखकर पूछा कि हिन्दू हो या मुस्लमान, मुस्लमान है तो पहले कलमा पढ़ के दिखा। हमको समझ मे नहीं आया, शुभम ने हंस के बोला क्या हुआ। उस शख्स ने फिर से पूछा कि हिन्दू है या मुसलमान, हमने कहा हिन्दू हैं, बस उसने गोली मार दी।

हिंदू-मुसलमान करके मारी गोली

एशान्या ने बताया कि इस घटना के वक्त पापा मेरे वाशरूम गए थे और मेरी बहन थोड़ा दूर बैठे थे। एशान्या ने कहा कि आतंकियों ने पहली गोली शुभम पर ही चलाई थी। उन लोगों हिन्दू मुसलमान करके मेरे हसबैंड को मार दिया। जिसके बाद सब तरफ लोगों को मारा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!