कानपुर

पैतृक गांव पहुंचा कानपुर के शुभम का पार्थिव शरीर, परिजनों में मची चीख-पुकार; पिता ने पहलगाम हमले को लेकर कहा...

कानपुर के शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर रात को करीब 1:56 बजे महाराजपुर के हाथीपुर गांव लाया गया। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की निगरानी में शव को उनके पैतृक गांव लाया गया। पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने शुभम की हत्या कर दी थी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए गए थे।

Image

कानपुर पहुंचा शुभम का पार्थिव शरीर

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास महाराजपुर के हाथीपुर गांव पहुंच गया है। उनके शव को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर रात के करीब 1:56 बजे हाथीपुर गांव लाया गया। शुभम का शव देख कर परिजनों में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शुभम का अंतिम संस्कार आज सुबह किया जाएगा। आज सीएम योगी आदित्यनाथ मृतक के परिवार से भी मिलेंगे।

MSME मंत्री की निगरानी में पैतृक गांव पहुंचा शव

शुमभ के पार्थिव शरीर को फ्लाइट के माध्यम से बुधवार रात 11:50 बजे दिल्ली से लखनऊ लाया गया। योगी सरकार ने एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को शव को कानपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो। एमएसएमई मंत्री अपनी निगरानी में शव को लेकर उनके पैतृक निवास स्थान हाथीपुर गांव पहुंचे। रात करीब1:56 बजे शुभम का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उतारा गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को एंबुलेंस से उतारकर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कंधा भी दिया।

शुभम के पिता ने कहा हिंदू पर्यटक सुरक्षित नहीं

शुभम के शव के साथ पिता संजय द्विदेवी और बहनोई शुभम दुबे आए। वहीं शुभम की पत्नी एशान्या समेत परिवार के अन्य लोगों को कार से लाया जा रहा है। सभी लोगों के सुबह तक पहुंचने के आसार हैं। मृतक शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदू पर्यटक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकल लोगों ने पर्यटकों की मदद नहीं की और दुकानदार व घोड़े खच्चर वाले उन्हें छोड़कर भाग गए थे। वहां पर कोई फोर्स नहीं लगी थी और सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें