कानपुर

कानपुर साउथ तक चलने वाली है मेट्रो, मिनटों में पहुंच जाएंगे सेंट्रल स्टेशन; ऑटो से कम लगेगा किराया!

Naubasta Metro Opening Date : कानपुर दक्षिण से कानपुर सेंट्रर रेलवे या आईआईटी तक जाने वाले यात्रियों को जल्द ही मेट्रो सेवा का लाभ मिलने वाला है। अब नौबस्ता से बारादेवी मेट्रो कॉरिडोर पर पटरियों और बिजली सप्लाई से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा और अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही नियमित रूप से मेट्रो का संचालन शुरू होगा।

Image

कानपुर नौबस्ता मेट्रो

Naubasta Metro Opening Date : कानपुर साउथ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक से नहीं गुजरना पड़ेगा। अगर, आप चाहेंगे तो हवा में यानी एलिवेटेड ट्रैक के जरिए सीधे स्टेशन पहुंचकर अपनी ट्रेन पकड़ सकेंगे। जी, हां चूंकि बारादेवी-नौबस्ता मेट्रो कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) पर तीसरी रेल पावर सिस्टम का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह एलिवेटेट ट्रैक कानपुर सेंट्रल और नौबस्ता के बीच विकसित कॉरिडोर का हिस्सा है। जल्द ही सुरक्षा मानक जांचने के लिए ट्रायल का कार्य शुरू हो सकता है। अगर, सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही लोगों को मेट्रो में सफर का आनंद मिलेगा। आइये जानते हैं इस रूट पर कितने स्टेशन हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे?

बारादेवी-नौबस्ता मेट्रो कॉरिडोर, जो 5.3 किलोमीटर लंबा है, पर मेट्रो को विद्युत सप्लाई देने के लिए विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है। थर्ड रेल सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिससे बिजली की आपूर्ति ट्रैक के समानांतर तीसरी लाइन से होती है। इसके लिए झकरकटी, बारादेवी, बसंत विहार और नौबस्ता में 6 मॉर्डन सब-स्टेशन चालू कर दिए गए हैं, जो मेट्रो ट्रेनों के परीक्षण और संचालन के लिए 750 वोल्ट डीसी बिजली सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल, सिंग्नलिंग, मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री के ऑटोमेटेड द्वार, ऑटोमेटेट टिकट काउंटर विकसित करने पर काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड ट्रैक पर पटरियां बिछने के साथ इलेक्ट्रिकसिटी का कार्य अक्टूबर तक कंपलीट कर लिया गया था। अब कानपुर सेंट्रल और स्वदेशी कॉटन मिल रैंप के बीच कॉरिडोर-1 के भूमिगत (Kanpur Underground Metro Corridor) हिस्से पर ट्रैक बिछाने का कार्य जारी है। इसके पूर्णतया पूरा होने पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - 180 KM/घंटे की रफ्तार, मंजिल से ज्यादा सफर बना रोमांच; UP में चल गईं 14 वंदे भारत एक्सप्रेस
परियोजनाविवरण
परियोजना का नामकानपुर IIT-नौबस्ता मेट्रो
कानपुर IIT-नौबस्ता मेट्रो लाइन का नामऑरेंज लाइन
कानपुर IIT-नौबस्ता मेट्रो लाइन स्टेशन संख्या21
कानपुर IIT-नौबस्ता मेट्रो की टाइमिंग सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक (संभावित)
कानपुर IIT-नौबस्ता मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनकृषि विश्वविद्यालय
कानपुर ऑरेंज लाइन की लागत11,076.48 करोड़ रुपये (अनुमानित)
कानपुर मेट्रो स्पीड90 किमी./घंटे अधिकतम
कानपुर मेट्रो मालिक यूपीएमआरसी
कानपुर मेट्रो ट्रेन कोच संख्या3
बारादेवी-नौबस्ता मेट्रो कॉरिडोर के उद्धाटन के बाद रूट कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक जुड़ जाएगा, जिसके आगे भूमिगत ट्रैक चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज से होते हुए आगे आईआईटी की ओर जाया जा सकेगा। इस पूरे रूट के संचालन से सेंट्रल स्टेशन, यूनिवर्सिटी, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय, आईआईटी, बड़ा चौराहा और नवीन मार्केट जैसी प्रमुख जगहों पर जाना आसान होगा।

कानपुर मेट्रो ऑरेंज लाइन मेट्रो स्टेशन

  • कानपुर आईआईटी
  • कल्याणपुर
  • एसपीएम अस्पताल
  • विश्वविद्यालय
  • गुरुदेव चौराहा
  • गीतानगर
  • रावतपुर
  • एलएलआर अस्पताल (हैलट)
  • मोतीझील
  • चुन्नीगंज
  • नवीन बाजार
  • बड़ा चौराहा
  • नयागंज
  • कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन
  • झकरकटी बस टर्मिनल
  • ट्रांसपोर्ट नगर
  • बारादेवी
  • किदवई नगर
  • वसंत विहार
  • बौद्ध नगर
  • नौबस्ता

जानकारी के लिए बताते चलें कि वर्तमान में करीब 24 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 में आईआईटी कानपुर (Kanpur IIT) से नौबस्ता के अंतर्गत मेट्रो की सेवाएं आईआईटी से कानपुर सेंट्रल के पहले 16 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर चल रही है। फिलहाल, आईआईटी से कानपुर तक आने में करीब 25 मिनट का समय लगता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आईआईटी से नौबस्ता तक आने में करीब को 35 से 40 मिनट तक समय लगेगा।

कानपुर मेट्रो का किराया (Kanpur Metro Ticket Fare)

वर्तमान में संचालित कानपुर ऑरेंज लाइन का न्यूनतम किराया 10 रुपये है, जबकि अधिकतम 30 रुपये वसूला जाता है। कानपुर मेट्रो में संबंधित स्टेशनों और अन्य मेट्रो यात्रा संबंधी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। यहां आपको सभी स्टेशनों के बाहर फूड कोड, शॉपिंग स्टोर और एटीएम इत्यादि जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article